हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने मित्रों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन शायरियों को यूज़ कर सकते हैं-
1.
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं !
2.
लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर,
कोई जो उठाएगा आंख हिंदुस्तान पर!!
3.
अब तक जिसका खून न खौला, खून नहीं वो पानी है,
जो देश के काम ना आये, वो बेकार जवानी है,
स्वतंत्रता दिवस की बधाई।
4.
ना पूछो जमाने से, क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
5.
मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूँ
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ।
6.
दिल हमारे एक हैं एक ही है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है, हम हैं इसकी शान,
जान लुटा देंगे वतन पे हो जाएंगे कुर्बान,
इसलिए हम कहते हैं मेरा भारत महान।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
7.
आजादी की कभी शाम ना होंगे देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे,
बची है लहू की एक बूँद भी रगों में,
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम ना होने देंगे!
8.
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की मान का है,
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,
ऐसा नशा ही कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं।
9.
मुझे तन चाहिए ना धन चाहिए,
बस अमन से भरा ये वतन चाहिए,
जब तक जिन्दा रहूँ इस मातृभूमि के लिए,
और मरुँ तो तिरंगा कफन चाहिए!
10.
दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं..!!
स्वतंत्रता दिवस की बधाई।